CM योगी ने देखी Samrat Prithviraj तो अखिलेश ने दी नसीहत, डिप्टी CM ने किया पलटवार

लखनऊ, 02 जून: अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों के लिए फिल्म की लखनऊ के लोकभवन में स्पेशल स्क्रीनिंग कराई गई तो अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए नसीहत दे डाली। अखिलेश के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

Recommended Video

    CM Yogi Adityanath ने देखी Prithviraj Film, Akhilesh Yadav ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी | #Politics
    अखिलेश यादव ने क्या कहा ?

    अखिलेश यादव ने क्या कहा ?

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' देखने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, ''ऐतिहासिक फ़िल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उप्र की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती।''

    अखिलेश का कॉमेंट मानसिक दिवालियापन: केशव प्रसाद मौर्य

    अखिलेश का कॉमेंट मानसिक दिवालियापन: केशव प्रसाद मौर्य

    अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने ट्वीट में कहा, ''श्री अखिलेश यादव जी फ़िल्म सम्राट पृथ्वीराज पर आपका कॉमेंट मानसिक दिवालियेपन का परिचायक है, आपको स्पष्ट करना चाहिए कि आक्रमणकारी मोहम्मद गोरी के बारे में क्या कहना चाहते हैं।''

    3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म पृथ्वीराज

    3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म पृथ्वीराज


    अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर 'पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के लिए गुरुवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ के लोकभावन में हुई। इससे पहले बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने फिल्म को देखा और अक्षय कुमार व मानुषी छिल्लर की एक्टिंग को खूब सराहा। गुरुवार को फिल्म 'पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ के लोकभावन के ऑडिटोरियम में हुई। इस मौके पर एक्टर अक्षय कुमार, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर और डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे।

    सीएम योगी ने कहा कि ये फिल्म न केवल मनोरंजन बल्कि, जागरूकता, राष्ट्र प्रेरणा और समाज को एक नई दिशा देने का भी माध्यम बन सकती है। यह अक्षय कुमार और उनकी टीम ने समय-समय पर किया है। फिल्म में उत्तर प्रदेश के कई स्थल हैं। इस अवसर पर मैं फिल्म की पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+