Aditya-L1: CM योगी ने ISRO को दी शुभकामनाएं, बोले- मिशन भारत के सामर्थ्य का प्रतीक
Aditya-L1 को लेकर सीएम योगी ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह मिशन नए भारत के सामर्थ्य का प्रतीक है।
Aditya L1 Mission Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PSLV-C57/Aditya-L1 की लांचिग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को इस मिशन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। योगी ने कहा है कि इसरो का यह अभियान नए भारत के बढ़ते सामर्थ्य का प्रतीक है।

योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि,
Recommended Video
संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज 'नए भारत' की सामर्थ्य का प्रतीक PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देश वासियों की आशाओं का 'नया सूर्य' बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं!
चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी बनेगा।
@isro
सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई!
भारत ने स्पेस सेक्टर में रचा नया कीर्तिमान
भारत ने स्पेस सेक्टर में नया कीर्तिमान रच दिया, जहां आदित्य एल-1 यान को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। PSLV-C57 रॉकेट ने आदित्य को उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया। अब वो लैग्रेंज पॉइंट (एल1) की ओर जा रहा। ये दूरी 15 लाख किमी की है, जो 125 दिनों में तय होगी। वहां से ये सूर्य से संबंधित डेटा भेजेगा।
श्रीहरिकोटा से लांच हुआ आदित्य एल-1
भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर दिया गया है। शनिवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य L1 श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड 2 से उड़ान भरा। आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर #AdityaL1Launch, #ISRO टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग इसरो को चंद्रयान-3 के बाद सौर मिशन की भी बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications