लखनऊ: अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
लखनऊ, 30 अगस्त: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपर मुख्य सचिव (नगर विकास) रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। विशंभर दयाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, आत्महत्या की कोशिश के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बापू भवन की आठवीं मंजिल पर खून से लथपथ मिले निजी सचिव
घटना बापू भवन के आठवीं मंजिल की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की वजह से सोमवार को बापू भवन बंद था। बिल्डिंग में कुछ ही लोग थे। सन्नाटे के बीच अचानक से गोली चलने की आवाज आई। आनन-फानन में लोग बापू भवन की आठवीं मंजिल पर पहुंचे, जहां रूम नंबर 824 में अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में विशंभर दयाल को गोमती नगर के लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
आत्महत्या की कोशिश की वजह साफ नहीं
सूचना मिलते ही लोहिया अस्पताल पर पुलिस और प्रशासन के कई अफसर पहुंच गए हैं। पुलिस को मौके से एक रिवॉल्वर मिली है। अभी आत्महत्या की कोशिश की वजह साफ नहीं है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications