यूपी में आम आदमी पार्टी नहीं लड़ेगी चुनाव, 2019 पर करेगी फोकस
लखनऊ। यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में आम आदमी पार्टी ने नहीं उतरने का फैसला लिया है। आप के यूपी पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है लिहाजा पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव से दूर रहेगी। हालांकि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लेकिन वह यूपी के निकाय चुनावों में जरूर उतरेगी। यह तमाम अहम फैसले दिल्ली में बुधवार को हुई आम आदमी पार्टी की बैठक में लिया गया है।

दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया फैसला
दिल्ली में हुई बैठक में आप के तमाम आला यूपी के नेताओं ने शिरकत की और इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। शामिल होने वाले पदाधिकारियों में जोन पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भी पहुंचे थे।
जमीनी स्तर पर पार्टी अभी तैयार नहीं
बैठक में यह बात सामने निकलकर सामने आयी कि यूपी में जमीनी स्तर पर अभी पार्टी की स्थिति मजबूत नहीं है लिहाजा पहले निकाय चुनाव में पार्टी जाएगी इसके बाद विधानसभा चुनाव में उतरने के बारे में फैसला लिया जाएगा।
निकाय चुनाव में उतरेगी आप
पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि आप ने यूपी में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था लेकिन पार्टी का एक भी सदस्य जीत हासिल नहीं कर सका जिसके बाद पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरु कर दिया था। लेकिन बावजूद इसके पार्टी की नींव अभी प्रदेश में मजबूत नहीं हो सकी है जिसके चलते पार्टी विधानसभा के चुनाव में नहीं उतरेगी।
भारत बंद: कैसे तय होता है न्यूनतम वेतन, जानिए जरूरी बातें
उत्तर प्रदेश में आप प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी का कहना है कि दिल्ली में हुई बैठक में यूपी चुनाव पर बात नहीं हुई, बल्कि वहां पंजाब व गोवा के चुनावों पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने फैसला लिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव लड़े जाए।












Click it and Unblock the Notifications