यूपी चुनाव : AAP ने जारी की 20 प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

लखनऊ, 01 फरवरी: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 20 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इन 20 प्रत्याशियों में से 7 ग्रेजुएट, 5 पोस्ट ग्रेजुएट, 2 एलएलबी, 2 डॉक्टर और एक पीएचडी हैं। आप नेता व सांसद संजय सिंह ने बताया कि अब तक यूपी में आम आदमी पार्टी ने ने 324 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Recommended Video

    UP Elections 2022: AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट ? | वनइंडिया हिंदी
    AAP releases list of 20 candidates for Uttar Pradesh elections 2022

    जानिए किसे कहां से मिला टिकट ?

    आम आदमी पार्टी ने अयोध्या की बीकापुर सीट से सुनील कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ विधानसभा सीट से शिव गोविंद सिंह, दीदारगंज सीट से नेंबुलाल, फूलपुर पवई से दुर्विजय सिंह को टिकट दिया है। इसके अलावा बलिया के रसड़ा से सुधाकर गुप्ता, बांदा के नरैनी से राधेश्याम, फतेहपुर की बिंदकी से मनोज कुमार पाल, खागा से विजय कुमार गौतम, फिरोजाबाद की टुंडला सीट से बबलू सिंह कठेरिया को चुनावी मैदान में उतारा है।

    यूपी में सात चरणों में होगा मतदान

    उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। 10 फरवरी को चुनाव की शुरुआत राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+