यूपी के मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव पर दिखा आप का इफेक्ट!

Akhilesh Yadav
लखनऊ। केजरीवाल की सरकार दिल्ली में बनी, असर पूरे देश में दिखने लगा है, तो पड़ोसी राज्य कैसे अछूता रह सकता था। यहां पर आम आदमी पार्टी का इफेक्ट देखने को मिलने लगा है, वो भी किसी छोटे-मोटे नेता पर नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव पर।

आम आदमी पार्टी की सादगी की मुहिम का असर ही है कि अखिलेश यादव ने अपने वाहनों का काफिला छोटा कर दिया है। अभी तक उनके काफिले में दस गाड़ियां थीं, वहीं अब यह संख्या घटाकर पांच कर दी गई है। मुख्यमंत्री के काफिले के वाहनों की संख्या तो कम हुई ही है, साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि सड़कों पर उनका काफिला गुजरने के दौरान यातायात को बेवजह नहीं रोका जाएगा।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही छोटे काफिले में चल रहे थे। अब उन्होंने उसमें और कटौती कर दी है। साथ ही उन्होंने वीआईपी के गुजरने के दौरान यातायात न रोकने के निर्देश दिए हैं, जो उनकी सादगी का प्रतीक है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश ने अपने काफिले वाहनों की संख्या कम करके दस कर दी थी। वहीं उनसे पहले मुख्यमंत्री मायावती के काफिले में करीब 25 गाड़ियां चलती थीं। खैर देश के नेताओं पर दिख रहा यह आप इफेक्ट दिखाने वाले दांत हैं या खाने वाले, यह तो वक्त ही बतायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+