लखनऊ: पेशाब करने को लेकर बीवी के सामने पति की हत्या, राजभवन के पास हुई घटना
Lucknow News,(लखनऊ)। यूपी में दिनदहाड़े हो रही हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं के बाद अब राजधानी में रहना सुरक्षित नहीं लगता है। राजधानी में कितनी भी कानून व्यवस्था बनाने की बात कर ली जाए लेकिन अपराधियों के आगे कानून-व्यवस्था बौनी साबित होती नजर आती है। ऐसा ही एक मामला थाना हुसैनगंज क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिला। यहां पर मात्र पेशाब करने को लेकर लंका नामक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या रामलीला मैदान के पास हुई जो कि एनेक्सी राजभवन और विधानसभा से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थिति है। इतने संवेदनशील इलाके पर जो हत्या हो जाती है तो प्रदेश के बाकी जगहों का क्या हाल होगा।

दिनदहाड़े युवक की हत्या
जिस तरीके से दिनदहाड़े शाम के टाइम बेखौफ होकर अपराधी हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं। उसको देखते हुए लग रहा है कि राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त होती नजर आ रही है। पूरा मामला हसनगंज थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी ने बताया कि बदमाश को वह नहीं पहचानती थी। पत्नी के लाख गिड़गिड़ाने के बाद भी बदमाशों ने उसके पति की हत्या कर दी।
पत्नी ने यह भी बताया की पिछली बार जिस शहर को छोड़ कर वह आई थी। वहां पर भी उनके एक संबंधी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद वह डर से शहर छोड़कर लखनऊ में रहने आ गई थी, लेकिन लखनऊ में भी उनके साथ वैसा ही हुआ। बता दें कि जिस तरीके से हत्या की गई है उससे साफ बयां होता है की राजधानी लखनऊ अब सुरक्षित नहीं है। बता दें कि मृतक पति भीख मांगकर परिवार का जीवन यापन करता था। इस मामले में हुसैनगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी को 1 घंटे में ही पकड़ लिया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications