65 हजार गरीब विकलांगों को राज्य सरकार देगी पेंशन

उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाले विकलांग लोगों को लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के 65 हजार लोगों को सरकार ने पेंशन देने का ऐलान किया है।

65 thousands under privileged and handicapped people will get pension

ओबामा की तर्ज पर अखिलेश देंगे 20 करोड़ गरीबों को विशेष तोहफा

राज्य सरकार ने 65 हजार लोगों को पेंशन देने के लिए 14.82 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। सरकार ने विकलांग जन विकास निदेशालय को इस बात का निर्देश भी दे दिया है कि जल्द से जल्द लोगों के खातों में पेंशन की राशि डाली जाए।

राज्य सरकार निशक्तजनों को हर महीने 300 रुपए की पेंशन देती है। पेंशन की राशि का भुगतान हर तिमाही पर किया जाता है। मौजूदा समय में 8 लाख 16 हजार 35 लोगों को पेंशन दी जा रही है।

आपको बता दें कि 40 फीसदी से या उससे अधिक नेत्रहीन, मूक-बधिर लोगों को पेंशन पाने का अधिकार हैं। पिछले दो साल से बजट की कमी की वजह से नये अभ्यर्थियों को यह पेंशन नहीं दी जा रही थी। लेकिन राज्य सरकार के बजट पास करने के बाद जिन 65 हजार लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन किया था उन्हें यह पेंशन फिर से दिया जाना शुरु किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+