COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 606 नए मामले, अब तक 660 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 606 नए मामले सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 22 हजार से ज्यादा हो गए हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 6,679 है, अब तक 14,808 मरीज ठीक होकर​ डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस से प्रदेश में अब तक कुल 660 लोगों की मौत हुई है।

606 new corona positive cases reported in uttar pradesh

प्रदेश में अब तक कुल 684296 सैंपल की हुई जांच

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 684296 सैंपल की जांच की जा चुकी है। पूल टेस्ट का निरंतर उपयोग हो रहा है। कल 5-5 सैंपल के 1723 पूल और 10-10 सैंपल के 176 पूल लगाए गए। 5-5 सैंपल के 1723 पूल में से 176 में पॉजिटिविटी मिली और 10 सैंपल के 176 पूल में से 32 में पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स ने अब तक 19 लाख 1 हज़ार 712 प्रवासी कामगारों की ट्रैकिंग की है। उनमें से 1664 में लक्षण मिले और उनमें से अभी 1253 की जांच की जा चुकी है जिसमें 231 पॉजिटिव और 1022 नेगेटिव आए हैं।

एक जुलाई से शुरू होगा बड़ा अभियान

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि एक जुलाई से एक बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मेरठ मंडल से होगी। इसके बाद धीरे-धीरे राज्य के 17 मंडल में इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी।

Recommended Video

      Coronavirus India: ये 8 राज्य बढ़ा रहे टेंशन, यहां तेजी से बढ़ रहा Corona | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+