प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश में शामिल 5 खालिस्तानी आतंकियों को लाया गया लखनऊ, होगी पूछताछ

Lucknow News लखनऊ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश में शामिल और शामली पुलिस पर हमला कर राइफल लूटने वाले 5 खालिस्तानी आतंकियों से एनआईए पूछताछ करेगी। बता दें कि एनआईए गुरुवार की शाम 5 आतंकियों को लखनऊ लेकर पहुंची। यहां लोहिया अस्पताल में आतंकियों का मेडिकल भी कराया गया है।

5 Khalistani terrorists involved in conspiracy to Parkash Singh Badal

गरुवार को लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने वाले पांच खालिस्तानी संदिग्ध आतंकियों लखनऊ लेकर पहुंची है। बता दें कि सभी संदिग्ध आतंकियों को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। 26 नवंबर को मामले की जांच एटीएस से लेकर एनआईए को दे दी गई थी। इसके बाद एनआईए ने कोर्ट से सभी को रिमांड पर ले लिया।

एनआईए ने बब्बर खालसा और खालिस्तानी समर्थकों के नेक्सेस की जांच भी शुरू कर दी है। जिन पांच आरोपियों को एनआईए ने रिमांड पर लिया है उनमें कर्म सिंह, गुरजेंट सिंह, अमरीश उर्फ अमृत सिंह को शामली से गिरफ्तार किया गया था। पांचवां आरोपी जर्मन सिंह राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार हुआ था।

सीएम की हत्या की रची थी साजिश
वहीं बीते सप्ताह एनआईए की टीम ने शामली मे घटनास्थल का मुआयना किया था, जिसमें पता चला कि उग्रवादियों ने जिले के सिपाही और होमगार्ड को गोली मारकर उनकी राइफल और कारतूस लूट ली थी। आतंकियों ने हथियार लूट कर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को निशाने पर लिया था। जिसके बाद बीती शाम लखनऊ आये आतंकियों की कल से 14 दिन की रिमांड पर एनआईए की पूछताछ शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+