Lucknow : तीन बच्चों की मां का 19 साल छोटे युवक पर आया दिल, हमेशा के लिए बना लिया अपना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन बच्चों की मां का अपने से 19 साल छोटे युवक पर दिल आ गया। महिला की उम्र 45 साल है, जबकि युवक की उम्र 26 साल है। दोनों के अफेयर के पूरे इलाके में चर्चे शुरू हो गए। परिवार ने विरोध किया, लेकिन फिर भी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने महिला की उसके प्रेमी से शादी करवा दी। थाने में हुई इस शादी में पुलिसकर्मी ही बाराती और घराती बने।

महिला के हैं तीन बच्चे, पति का हो चुका है देहांत

महिला के हैं तीन बच्चे, पति का हो चुका है देहांत

मामला लखनऊ के रहीमाबाद थाना इलाके का है। यहां रहने वाली महिला के पति का 15 साल पहले देहांत हो गया था। महिला के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 23 साल, एक बेटा 18 साल और सबसे छोटा बेटा 14 साल का है।

थाने में करवाई गई महिला की शादी

थाने में करवाई गई महिला की शादी

बताया गया कि महिला ने 26 साल के युवक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। लगातार दो दिन तक पंचायत चली। फिर आखिरकार रजामंदी लेकर महिला और युवक का विवाह करवा दिया गया।

पुलिसवाले बने घराती-बराती, थानाध्यक्ष ने दी दावत

पुलिसवाले बने घराती-बराती, थानाध्यक्ष ने दी दावत

थाना परिसर में बने मंदिर में महिला की उसके प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी करवाई गई। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जयमाला कर रस्म हुई। यही नहीं थाना अध्यक्ष की तरफ से लोगों को दावत भी दी गई।एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि महिला और पुरुष की आपसी रजामंदी थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। हालांकि, पहले परिवार का विरोध था, लेकिन थाने पर बैठकर आपसे सहमति हुई। इसके बाद उनकी शादी करा दी गई है। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+