लखनऊ: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 3 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में तीन मोटरसाइकिल सवारों की रेलगाड़ी से कुचल कर मौत हो गई।पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना आलमनगर में भपटामउ रेलवे क्रांसिंग पर बुधवार को हुई। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
पुलिस ने बताया कि मृतक आपस में रिश्तेदार थे और एक विवाह में शामिल होने राजाजीपुरम जा रहे थे। जल्दबाजी में उन्होंने रेलवे क्रासिंग पर का सिग्नल तोड़ने की कोशिश की थी।
मृतकों
की पहचान सोनू (32), नीरज (35) और लाला (32) के रूप में हुई है। दुर्घटना में मृतकों के शव 50 मीटर दूर जा गिरे थे, लेकिन जिस मोटरसाइकिल में वे सवार थे, वह अभी बरामद नहीं हुई है। रेलवे पुलिस निरीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया, "जिस रेलगाड़ी से वे कुचले गए, वह हिमगिरी एक्सप्रेस थी।" (आईएएनएस)











Click it and Unblock the Notifications