एक साथ तीन डकैती की वारदात से दहली यूपी की राजधानी, सोती रही पुलिस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक के बाद एक तीन लूट की वारदातों ने पुलिसिया तंत्र की पोल खोल कर रख दी है। डकैतों ने तमंचे के दम पर तीन घरों को लूट लिया और पुलिस तमाशा देखती रह गयी।
अब छेड़खानी करने पर मजनूं को पिंजरे में बंद किया जाएगा बीच चौराहे पर
लखनऊ के जानकीपुरम के रसूलाबाद गांव के योगीधाम में 25 डकैतो ने धावा बोल दिया। डकैतो ने तीन घरों पर धावा बोलकर लूट लिया। वहीं लूट का विरोध करने पर एक युवक को लाठी से मार मारकर मौत के घाट उतार दिया।
वहीं इस मामले में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सामने आयी है वह ये है कि जब लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तो लोगों ने 100 नंबर पर कई बार फोन किया गया लेकिन पुलिस तकरीबन एक घंटे बाद पहुंची।
ग्रामीणों ने देर रात 2 बजकर 27 मिनट पर फोन किया लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा। कई बार फोन करने के बाद काफी देर बाद फोन उठने के बाद भी पुलिस घंटे भर बाद पहुंची, जिसपर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
सीओ अलीगंज राजेश कुमार यादव ने बताया कि योगीधाम में 25 कच्छा बनियान गिरोह वालों ने धावा बोला था। लुटेरों ने शंभू वर्मा के बेटे अनिल कुमार की हत्या कर दी गयी।













Click it and Unblock the Notifications