बहन से प्यार करने वाले प्रेमी को काटकर गटर में फेंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऑनर किलिंग का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें भाई ने अपनी बहन से प्यार करने वाले अपने ही दोस्त की निर्मम हत्या कर दी।

हत्या कर लाश के सामने पिस्तौल संग खिंचवायी तस्वीर

उत्तर प्रदेश के हरदोई के पुरवा बघौली में रहने वाले उमेश कुमार नाम के सख्श ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं एक हफ्ते के बाद उसने पुलिस को इस बाबत जानकारी दी।

उमेश कुमार ने रेलवे में अप्रेंटिस की नौकरी करता है और वह लखनऊ के आलमबाग में रहता है। उमेश की बहन से उसी के गांव का दोस्त प्रेम करता था। लेकिन जब इस बात की खबर उमेश को लगी तो वह इसे सहन नहीं कर सका।

अपनी बहन और खुद की इज्जत गांव में धूमिल होने के चलते उमेश ने अपने दोस्त गोलू को एक रात शराब पीने के लिए बुलाया और उसे चाकू से गोद-गोदकर मार डाला। वहीं हत्या करने के बाद उमेश ने गोलू के शव को पास के ही गटर में फेंक दिया।

लेकिन जब तकरीबन एक हफ्ते तक गोलू घर नहीं आया तो पुलिस ने गोलू के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु की। जिसके बाद उमेश ने अपने जुर्म को कबूलते हुए हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव को गटर में फेंकने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+