COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2778 नए केस, 41 लोगों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है। वहीं, संक्रमित लोगों की मौतों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं कि कोरोना का खतरा कम हो गया है। लोगों को अभी भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकार भी लगातार लोगों से यही अपील कर रही है। बुधवार को राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2778 नए मामले सामने आए हैं। कुल 3736 लोग इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हुए, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में 41 लोगों की मौत
Recommended Video
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण कुल 41 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण जान गंवानों की संख्या 6507 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 2778 नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख 44 हजार 711 हो गई है। इसमें से कुल 4 लाख 1 हजार 306 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.24 प्रतिशत हो गया है।
यूपी में 36898 सक्रिय केस
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 36 हजार 898 सक्रिय मामले हैं। 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश में 68 हजार 235 एक्टिव केस थे, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। उस दिन लगातार इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना के टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में मंगलवार को 1 लाख 62 हजार 773 कोरोना सैंपल्स की जांच हुई। अभी तक राज्य में 1 करोड़ 23 लाख 55 हजार 046 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है। कोरोना को रोकने के लिए टेस्टिंग एक महत्वपूर्ण हथियार है।












Click it and Unblock the Notifications