यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 कप्तान समेत 25 IPS अफसरों के तबादले

Lucknow News, लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने शुक्रवार की देर रात 25 आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिया। इनमें 15 जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। साथ ही, एसटीएफ को चार भागों में बांटकर अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है।

25 IPS officers transferred in UP

शासन से जारी सूची के मुताबिक मुरादाबाद के एसएसपी/डीआईजी जे.रवींद्र गौड को डीआईजी एसआईटी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। आगरा के एसएसपी अमित पाठक को मुरादाबाद, अयोध्या के जोगेंद्र कुमार को आगरा भेजा गया है। इसी तरह जौनपुर के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को एसएसपी अयोध्या बनाया गया है। शलभ माथुर की जिला वापसी करते हुए मथुरा का एसएसपी बनाया गया है।

इनके साथ ही क्षेत्रीय अभिसूचना के एसपी विपिन कुमार मिश्रा को जौनपुर, पीएसी सोनभद्र के सेनानायक रमेश को एसपी फतेहपुर बनाया गया है। यहां तैनात कैलाश सिंह को हटाकर एसपी प्रशिक्षण मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। साइबर क्राइम लखनऊ की एसपी सुनीति को एसपी औरैया, एसपी कार्मिक प्रयागराज मुख्यालय में तैनात अजय पाल को एसपी रामपुर बनाया गया है।

वहीं, बलरामपुर के एसपी अनुराग आर्य को एसपी मऊ, सुल्तानपुर के एसपी अनुराग वत्स को एसपी कानपुर देहात बनाया गया है। सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को एसएसपी मथुरा से एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। अवधेश कुमार पांडेय को सेनानायक पीएसी, मिर्जापुर से वहीं जिले की कमान सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+