COVID-19: यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 237 नए केस, अब तक 118 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 237 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 1847 है। कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4748 है। अब तक 2783 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में 118 लोगों की मौत हो चुकी है।उन्होंने बताया कि क्‍वारंटाइन सेंटर्स में 10,983 लोगों को रखा गया है, तो 1964 लोग विभिन्न चिकित्सालयों या चिकित्सा महाविद्यालयों में इलाज करा रहे हैं।

237 new covid 19 positive cases reported in uttar pradesh

कोरोना की जांच के लिए हर जिले प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी

प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा, हर जिले में संक्रामक रोग की जांच के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। श्रमिकों पर ग्राम व मोहल्ला निगरानी समिति से निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, जो प्रवासी प्रदेश में आ रहे हैं उनमें संक्रमण काफी देखने को मिल रहा है, इसलिए ग्राम निगरानी समिति और मोहल्ला निगरानी समिति पर यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि उनका होम क्वारंटाइन सुनिश्चित किया जाए।

48 पूल पॉजिटिव पाए गए

उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संक्रामक रोग की जांच के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। सोमवार को 693 पूल टेस्ट हुए। जिसमें 3668 सैंपल पूल के माध्यम से टेस्ट किए गए। इसमें से 48 पूल पॉजिटिव आए। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 258 ट्रेनों की स्वीकृति दे रखी है, जो दो दिनों आ जाएंगी। इनको मिलाकर कुल ट्रेनों की संख्या 914 हो जाएगी। जिनमें 11 से 11.5 लाख श्रमिक प्रदेश आएंगे। वहीं, अभी तक लगभग 656 ट्रेन आ चुकी हैं, इनमें लगभग 8 लाख 52 हजार प्रवासी कामगार और श्रमिक आ चुके हैं। आज लगभग 90 कुल ट्रेन आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+