सुसाइड नोट में ये बातें लिख इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीते दिनों कक्षा आठ की छात्रा के सुसाइड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर में ही इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपनी आत्महत्या कर ली। छात्र की उम्र 19 साल थी। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे छात्र ने खुद को तनाव में होने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि उसका किसी से अफेयर नहीं है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या
जानकीपुरम में रहने वाले जगदीश वर्मा राज्य सड़क परिवहन निगम में कर्मचारी हैं। बड़ा बेटा 19 साल का भानु प्रताप आरआर इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र था। शुक्रवार को वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब चार बजे जब मां घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस बीच भानु के भाई-बहन भी आ गए। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर भानु का शव लटका हुआ था। बदहवास मां ने भानू के पिता को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ भी मौके पर पहुंचे।

'मम्मी मैं तनाव में हूं'
मौके पर मिले सुसाइड नोट लिखा था, ''मम्मी मैं तनाव में हूूं। सॉरी मम्मी मेरा किसी से कोई अफेयर भी नहीं है। आत्महत्या के लिए मैं स्वयं दोषी हूं।'' पुलिस ने छात्र के मोबाइल को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है।

कक्षा आठ की छात्रा ने किया था सुसाइड
बता दें, बीते दिनों राजधानी के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा ने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूद आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के पास से भी एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमे लिखा था 'सॉरी मम्मा...'।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications