योगी सरकार ने किया 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, मेरठ राजेंद्र प्रसाद पांडेय को पुलिस उप महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया है। राजेश कुमार को एसपी एलआईयू, कानपुर बनाया गया है।

18 IPS officers transferred in uttar pradesh

प्रवक्ता ने बताया कि एसपी रेलवे मुरादाबाद के पद पर तैनात सुभाष चंद्र दूबे को मुरादाबाद में ही डीआईजी पीएसी बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सीबी सीआईडी लखनऊ, सुनीता सिंह को एसपी सीबी सीआईडी लखनऊ नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू (लखनऊ) राकेश पुष्कर को एसपी सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ नियुक्त किया गया है। किरन यादव का ट्रांसफर पुलिस प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर में कर दिया गया है।

इनमें ज्यादातर अधिकारी वे हैं जिन्हें हाल ही में प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति दी गई है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उसमें तीन डीआईजी और 15 एसपी शामिल हैं। बता दें कि बीते दो दिनों में ये दूसरा तबादला है। इससे पहले मंगलवार को भी योगी सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+