COVID-19: यूपी में कोरोना वायरस के 16 नए मामले, नोएडा में सबसे अधिक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुताबिक, कोरोना वायरस के 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन सभी को राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी मामलों में किसी की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। ये लखनऊ के छावनी इलाके में एक मस्जिद में रह रहे थे।

Recommended Video
उत्तर प्रदेश में अब तक 296 लोगों की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है। सबसे अधिक नोएडा में 58, मेरठ में 33, आगरा के 50, लखनऊ 23, गाजियाबाद 23, सहारनपुर 13, बरेली में 6, बुलन्दशहर मे 3, बस्ती में 5, पीलीभीत 2, वाराणसी 7, लखीमपुर खीरी 4, सीतापुर 8,गाजीपुर 5, मुरादाबाद 1, आजमगढ़ 4, फिरोजाबाद 4, कानपुर 7, जौनपुर 3, शामली 9, प्रतापगढ़ 2, बागपत 1, हरदोई 1, शाहजहांपुर 1, हापुड़ में 3 बाँदा 2 महाराजगंज 6, हाथरस 4, मिर्जापुर 2, औरैया 1, बाराबंकी 1, प्रयागराज 1 और कौशाम्बी में भी 1 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
प्रयागराज में रविवार को कोरोना पॉजिटिव का पहला केस सामने आया है। इंडोनेशिया का रहने वाला यह मरीज दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कोरोना वायरस के इस मरीज को कोविड एल-1 अस्पताल में क्वारंटाइन वॉर्ड में रखा गया है। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी तक कुल 23 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए अधिकृत लैब भेजे गए थे, जिसमें से 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।












Click it and Unblock the Notifications