यूपी में 14 IPS अफसरों के तबादले, गोरखपुर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले
लखनऊ, 9 अगस्त: योगी सरकार ने रविवार देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। वहीं, 9 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। इसमें सीएम सिटी गोरखपुर भी शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक गोरखपुर, दिनेश कुमार पी को पुलिस अधीक्षक की पोस्ट पर पीलीभीत भेजा गया है। इससे पहले बीते 5 अगस्त को प्रदेश में 14 नए आईपीएस अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी।

बलिया के एसपी को गोरखपुर एसएसपी के पद पर भेजा गया
बलिया के पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। राजकरन नैय्यर को समबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक पद से हटाकर बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट अंकित मित्तल को पुलिस अधीक्षक रामपुर बनाया गया है। इसके अलावा चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में तैनात अविनाश पांडे को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
नीरज कुमार जादौन बने बागपत के पुलिस अधीक्षक
नीरज कुमार जादौन को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर बागपत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, कानपुर नगर के पोस्ट पर तैनात अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट निखिल पाठक को ललितपुर पुलिस अधीक्षक पद ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा दीपक भूकर, अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट, कानपुर नगर को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications