लखनऊ में 13 और जगहों पर बीएसएनएल देगा वाई-फाई की सुविधा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कई जगहों पर लोगों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। इसमें शहर का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज सहित कई जगहें शामिल हैं।

शहर में वाई-फाई सुविधा को और विस्तार देने के लिए 13 अन्य जगहों पर वाई-फाई जोन का निर्माण किया जाएगा। इन सभी जगहों पर लोगों को मोबाईल फोन और लैपटॉप के जरिए बेहद कम शुल्क पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने का विकल्प दिया जाएगा।
बीएसएनएल के मार्केटिंग जीएम सतीश कुमार ने बताया कि शहर में वर्ष 2015 तक 71 जगहों पर इंटरनेट की सुविधा को थ्रीजी युक्त कर दिया जा चुका है। यही नहीं सभी बेसिक फोन व ब्राडबैंड सुविधायो को फाइबर केबल से लैस कर दिया जाएगा।
पीजीआई परिसर, केजीएमयू परिसर, सहारा हास्पिटल, जीपीओ, जनेश्वर मिश्र पार्क, पत्रकारपुरम चौराहा, हजरतगंज संपूर्ण बीटीएस क्षेत्र, अमीनाबाद, सहारा, फिनिक्स, फन, वेव मॉल, रेजीडेंसी।












Click it and Unblock the Notifications