यूपी के बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार की सुबह हुए एक भयंकर सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा एक टूरिस्ट बस और मार्शल जीप के आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मरने वाले सभी जीप में सवार थे। बस में सवार विदेशी पर्यटकों को चोट नहीं आयी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले सभी लोग नेपाल में किसी धार्मिक स्थान का दर्शन करने गए थे।

बस यात्रियों को कोई चोट नहीं लगी सिर्फ ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। जीप में सवार सभी यात्री श्रावस्ती जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में चार की पहचान इकौना के सेमगढ़ा निवासी ननकू पुत्र चिंताराम, प्रमोद कुमार, प्रदीप व विजय कुमार के रूप में हुई है। अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। बस में चीन के 21 यात्री बैठे थे।












Click it and Unblock the Notifications