अखिलेश यादव के ये 10 कदम बदल देंगे यूपी की तस्वीर को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से समाजवादी पार्टी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक नयी दिशा में आगे बढ़ाया है उसे किसी भी हाल में नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। अखिलेश यादव ने जहां एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन की शुरुआत की तो वहीं उनकी सुरक्षा के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया।
मोदी सरकार की पांच चौंकाने वाली योजनाएं
ऐसे ही कई कदम अखिलेश यादव उठाये हैं जिसने प्रदेश को नया आयाम दिया है। लखनऊ में एक तरफ जहां मेट्रो काम काफी तेजी से चल रहा है और इसी साल इसका ट्रायल शुरु हो जाएगा, दो अन्य शहरों के लिए मेट्रो परियोजना को हरी झंडी मिल गयी है।

व्हाट्सएप नंबर पर भेजिये अपनी शिकायत
व्हॉटसऐप नंबर, अकर कोई छेड़खानी करता है तो लड़की उस नंबप रपर फोटो खींच कर भेज दे।

प्रदेश होगा खुले इळाके में शौचालय से मुक्त
अखिलेश सरकार ने प्रदेश में खुले में शौचालय से मुक्ति के लिए विशेष ध्यान दे रहे हैं, इसके लिए उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक करके दिशा-निर्देश दिये हैं।

पीजीआई में 540 अतिरिक्त बेड
लखनऊ में मेदांता अस्पताल के साथ ही पीजीआई में कई बेहतर बदलाव किये जा रहे है। 540 अतिरिक्त बेडों की संख्या बढ़ायी गयी है। यही नहीं यूपी में 11 नये मेडिकल कॉलेज खोले जाने की अखिलेश यादव ने घोषणा की है।

कानपुर में मेट्रो रेल
उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद व वाराणसी में मेट्रों रेल की परियोजना प्रस्तावित है जिसमे से वाराणसी के बाद कानपुर को भी हरी झंडी मिल गयी है।

वाराणसी में मेट्रो को मिली हरी झंडी
वाराणसी में मेट्रो निर्माण के लिए अखिलेश कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है, इसके डीपीआर को भी मंजूरी मिल चुकी है।

आगरा एक्सप्रेस वे
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे यूपी के लोगों के बड़ी सौगात है, जो ना सिर्फ लखनऊ आगरा को जोड़ेगी बल्कि पूर्वांचल तक भी जाएगी।

गरीब व शोषित वर्ग का उत्थान
अनुसूचित जनजाति एव पिछलड़ा वर्ग के बच्चों को परीक्षा से पहले मुफ्त में कोचिंग की व्यवस्था की गयी है जिसके जरिए पीसीएस जे सहित कई परिक्षाओं में छात्रों को मदद मिलेगी।

अतिकुपोषित और गर्भवती महिलाओं को आहार
अतिकुपोषित बच्चों को महज 8 रुपए में व गरीब गर्भवती महिलाओं को महज 18 रुपए में पौष्टिक आहार की योजना।

शादी और बीमारी योजना
शहरी गरीबों को 25546 रुपए और ग्रामीण गरीबों को 19884 रुपए शादी के लिए मुहैया कराया जा रहा है। जबकि उनके इलाज के लिए 10 हजार व 5 हजार रुपए की सुविधा।

मेदांता अवध में गरीबों का अत्याधुनिक इलाज
एक हजार करोड़ रुपए की लागत से लखनऊ में बन रहे मेदांता अस्पताल में गरीब बच्चों का भी इलाज होगा यहां 800 डॉक्टर, 3 हजार नर्स, 2 हजार पैरामेडिकल स्टॉफ होगा।












Click it and Unblock the Notifications