UP election results : सीएम योगी जैसा बनकर बीजेपी कार्यालय पहुंची डेढ़ साल की बच्ची, हाथ में था 'बुलडोजर'
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रुझानों में बीजेपी ने जबरदस्त बढ़त बना रखी है। ऐसे में बीजेपी में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी नेता गदगद हैं। लखनऊ में बीजेपी कार्यालय से लेकर विधानसभा के सामने कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे हैं, डांस कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी कार्यायल में आई एक बच्ची ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, यह बच्ची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे भगवा कपड़ों में पहुंची थी। बच्ची के हाथ में बुलडोजर का खिलौना भी था। उधर, विधानभवन के सामने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर डांस किया।

पिता के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंची बच्ची
लखनऊ के बीजेपी कार्यालय में 1.5 साल की बच्ची नव्या सीएम योगी आदित्यनाथ के रूप में कपड़े पहनकर पहुंची तो सब उसे देखते रह गए। उसके हाथ में एक बुलडोजर का खिलौना भी था। वह अपने पिता के साथ भाजपा कार्यालय में आई थी।

बुलडोजर के आगे अखिलेश की साइकिल हुई पस्त
रुझानों में बीजेपी ने जबरदस्त बढ़त बना रखी है। एक तरह से देखा जाए बाबा के बुलडोजर के आगे अखिलेश की साइकिल पूरी तरह से पस्त हो गई। फिलहाल, फाइनल नतीजों का इंतजार है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जनता ने विकास और शांति व्यवस्था के लिए वोट दिया है। उत्तर प्रदेश में 30 साल बाद पहली बार लगातार किसी एक पार्टी की सरकार दूसरी बार बनने जा रही है। हमें उम्मीद है कि जब तक गिनती खत्म होगी तब तक हम 300 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।

लखनऊ कैंट सीट से ब्रजेश पाठक की जीत
लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक चुनाव जीत गए हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा, ''मैं कैंट की जनता का धन्यवाद करता हूं क्योंकि उनकी वजह से हम कैंट में प्रचंड बहुमत से जीत रहें और मैं प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने जाति,धर्म और पार्टी लाइन को तोड़कर बीजेपी को अपनाया है ये मोदी जी की मेहनत का परिणाम है।''












Click it and Unblock the Notifications