4 पतियों को लूट चुकी महिला ने 5वें पति से मांगा जमीन का हिस्सा, इनकार करने पर दी खौफनाक मौत

ल​लितपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) में करीब डेढ़ महीने पहले 10 नवंबर को सूरज अहिरवार नाम के एक शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। सूरज की पत्नी रामकुंवर उर्फ रानी ने हत्या का आरोप अपने पहले पति पर लगाया था। पुलिस और एसओजी की टीम मिलकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। अब जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। जांच में खुलासा हुआ है कि रानी अब तक पांच शादियां कर चुकी है। यही नहीं सभी को उसने लूटा भी। वहीं, पांचवें पति सूरज ने रानी के पहले पति से हुए बेटे के नाम जमीन करने से इनकार किया तो रानी ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया।

woman handcuffed by police for killing husband in lalitpur

घर के बाहर सोते समय हुई थी सूरज की हत्या

एसपी प्रमोद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 10 नवंबर को थाना जखौरा के ग्राम थनवारा में सूरज अहिरवार की रात में घर के बाहर सोते समय पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई थी। सूरज की पत्नी ने अपने पहले पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि सूरज अहिरवार की पत्नी रामकुंवर की 15 वर्ष पहले ग्राम मैरी के वीर सिंह से पहली शादी हुई थी। वह उसके साथ पांच वर्ष तक मैरी थाना नबाबाद में रही। रानी की पांच शादियां हुई थीं। वह पतियों से रुपए, जेवरात लेकर मायके लौट आती थी और दूसरी जगह शादी कर लेती थी।

एक साल पहले हुई थी शादी

एक साल पहले ही रानी ने सूरज अहिरवार से शादी की थी। वह पति सूरज से उसकी 2 एकड़ कीमती जमीन को बेटे के नाम करने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन सूरज ने उसकी बात नहीं मान रहा था। इसी वजह से रानी ने 10 नवंबर की रात पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्थर घर के पास ही स्थित बाड़े में छिपा दिया और पुलिस को गुहराह करने के लिए पहले पति पर हत्या का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+