विष्णु तिवारी : बिना जुर्म 20 साल काटी जेल की सजा, घर बसाने के लिए की शादी तो सुहागरात से पहले...

ललितपुर, 25 जुलाई: यूपी के ललितपुर वाले विष्णु तिवारी, जिन्होंने 20 साल जेल की सजा काटी और अंत में केस ही झूठा निकला। जेल से छूटने के 2 साल बाद उपकी जिंदगी पटरी पर आने लगी थी। उन्होंने शादी का मन बनाया और दुल्हन पसंद करके शादी भी कर ली, लेकिन एक बार फिर उन्हें धोखा मिल गया। विष्णु ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आइए जानते हैं विष्णु तिवारी के साथ अब क्या हुआ ?

सुहागरात से पहले ही विष्णु को छोड़ गई नई दुल्हन, पैसा और जेवर भी ले गई

सुहागरात से पहले ही विष्णु को छोड़ गई नई दुल्हन, पैसा और जेवर भी ले गई

विष्णु तिवारी ने एक लाख रुपए दुल्हन के माता-पिता को देकर मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह किया था। शादी के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन विष्णु को छोड़कर भाग गई। दुल्हन अपने साथ 50 हजार रुपए नगदी और जेवर भी ले गई। पीड़ित विष्णु ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कौन हैं विष्णु तिवारी ?

कौन हैं विष्णु तिवारी ?

ललितपुर के महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलावन निवासी विष्णु तिवारी को 20 वर्ष पूर्व रेप के एक मामले में जेल भेज दिया गया था। विष्णु तिवारी निर्दोष होने के बादजूद 20 साल तक जेल में रहे। बाद में यह मामला झूठा निकला। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दो साल पहले उन्हें जेल से रिहा किया गया था। यह मामला काफी सुर्खियों में भी रहा था।

घर बसाने के लिए की शादी, लेकिन...

घर बसाने के लिए की शादी, लेकिन...

अपनी जिंदगी के 20 साल जेल में काटने के बाद विष्णु के पास कुछ नहीं बचा था। दो साल बाद उन्होंने अपना घर बसाने के लिए शादी का फैसला लिया। विष्णु ने एमपी के सागर जिले की रहने वाली राजकुमारी नाम की लड़की से 22 जुलाई को एक मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। विष्णु नए जीवन की शुरुआत करने से पहले 23 जुलाई को शहर के एक मंदिर में अपनी दुल्हन और उसके एक सहयोगी के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। यहीं पर दुल्हन अपने साथियों के साथ विष्णु को चकमा देकर भाग गई।

कैश और जेवर लेकर भाग गई नई दुल्हन

कैश और जेवर लेकर भाग गई नई दुल्हन

विष्णु के मुताबिक, शादी से पहले उसने दुल्हन के माता-पिता को एक लाख रुपए दिए थे। वहीं, दुल्हन भी अपने साथ 50 हजार नगदी और जेवर लेकर चली गई है। शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए विष्णु तिवारी ने एसपी से मामले की शिकायत की है। मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+