Lakhimpur Kheri News: पिंजरे में बंधी बकरी डकार गया तेंदुआ, तरकीब नहीं आई काम, अब भी पकड़ से बाहर
Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा वन रेंज के धूसाखुर्द घोसियाना में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था और उसमें बकरी बांधी गई थी।
लेकिन रात में किसी समय तेंदुआ वहां पहुंचा और बकरी को डकार गया लेकिन पिंजरे में कैद नहीं हो सका। सुबह वहां पहुंचने के बाद वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने पिंजरे में बकरी का अवशेष देखा तो लोग हैरान रह गए। तेंदुआ पकड़े न जाने से ग्रामीण दहशत में हैं।

कई कुत्तों और पशुओं को बन चुका है शिकार
दरअसल, लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा वन रेंज के धूसाखुर्द गांव में बीते करीब 30 दिनों से अधिक समय से तेंदुआ लगातार हमला कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक तेंदुए ने कई कुत्तों को अपना निवाला बना लिया है।
ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि तेंदुआ कुत्तों के साथ ही अन्य पशुओं को भी अपना शिकार बन रहा है। हालांकि अभी तक वह इंसानों पर हमला नहीं किया है लेकिन तेंदुए की लगातार सक्रियता के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
यही कारण है कि ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई थी। सूचना देने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन तेंदुआ पकड़ से बाहर रहा।
ऐसे में तेंदुए को पकड़ने के लिए अधिकारियों द्वारा नई तरकीब अपनाते हुए खेत में पिंजरा लगाया गया। पिंजरा लगाने के साथ ही उसमें एक बकरी को भी बांध दिया गया। संभावना जताई गई थी कि तेंदुआ जब बकरी को खाने के लिए पहुंचेगा तो वह पिंजरे में कैद हो जाएगा।
लेकिन मामला उल्टा ही निकला। सुबह में जब ग्रामीण पिंजरे के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा की बकरी मर गई थी और उसका अवशेष बचा हुआ था। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा संभावना जताई गई कि तेंदुए ने हमला कर बकरी को मार दिया और उसे डकार कर फरार हो गया।
जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम का कहना है कि तेंदुआ फिर शिकार करने जरूर आएगा। ऐसे में दूसरी बार वह आएगा तो जरूर पकड़ा जाएगा। इस बारे में क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रात में तेंदुआ हमला करके पिंजरे में बड़ी बकरी को मार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications