UP News: चलते-चलते अचानक सड़क पर गिरा शख्स, पीछे से आ रही कार ने कुचला, मौत, CCTV footage देख कांप गए लोग
UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। लखीमपुर शहर में सड़क पर चलते-चलते एक शख्स अचानक गिर गया। इसी दौरान उसके पीछे से एक तेज रफ्तार की कार आई और उसे कुचल दी।
कुचलने के चलते युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद समीप में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लोगों के रूह कांप गई।

यह पूरी घटना लखीमपुर शहर के रानीगंज इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपने हाथ में थैला लेकर सड़क पर चल रहा था। इसी दौरान न जाने क्या होता है कि युवक अचानक सड़क पर गिर किया गया।
जिस समय युवक सड़क पर गिरता है। इस दौरान उसके पीछे से एक तेज रफ्तार की कार आती है और उसे कुचलते हुए कार आगे बढ़ जाती है। कुचलने के बाद लोग उसे अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
हार्ट अटैक की जताई जा रही संभावना
वायरल वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं। संभावना जताई जा रही है कि सड़क पर चलते समय अचानक युवक को हार्ट अटैक आया होगा उसके बाद ही वह गिर गया होगा। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।
युवक की पहचान काशीराम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सुमित मौर्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक दुकान पर काम करने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। इंस्पेक्टर अंबर सिंह द्वारा बताया गया की घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications