लखीमपुर खीरी: पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, फरार हुआ पति

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बीती रात अपनी पत्नी व पुत्री को गोली मारकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर रात में ही पूर्व ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुबह आईजी जोन एसके भगत ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के भाई की तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

man killed his wife and daughter in lakhimpur kheri

मामला लखीमपुर खीरी के थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम बरखेरवा का है। बरखेरवा गांव में सरोज कुमार अपनी पत्नी और एक बच्ची के साथ एक छोटे से मकान में रहता था। सरोज के पिता समेत दो भाई और एक भाभी की मौत 14 वर्ष के अंदर हो गई थी। तब से सरोज अपने तीन सदस्यीय परिवार के साथ रहता था। सोमवार की रात करीब एक बजे गांव में पड़ोसियों ने सरोज के घर से गोली चलने की आवाज सुनी। सभी लोग एकत्रित होकर जब मौके पर पहुंचे, तो घर के बाहर बने कमरे में सरोज की पत्नी आरती देवी (37) और पुत्री पूर्णिमा 5 वर्ष की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली।

ग्रामीणों को आता देख सरोज तमंचा दिखाकर ग्रामीणों धमकाता हुआ भाग गया। गांव के पूूर्व प्रधान विमलेश कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पंहुची डायल 112 पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने मौके से 12 बोर के तीन खाली खोखे और आरती की लाश पर पड़ा एक मोबाइल बरामद कर, शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आईजी जोन लखनऊ एसके भगत व अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल मौका मुआयना किया। गांव में डबल मर्डर से सन्नाटा फैल गया है। थाना फरधान प्रभारी विमल गौतम ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सरोज पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से आलाकत्ल में प्रयोग की गई तलवार और तीन खोखे कारतूस के बरामद कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+