लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर पलटा ओवरलोड ट्रक, तीन बच्चों की मौत, एक घायल
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गन्ने से ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर टेगनहा गांव में खेल रहे बच्चों के ऊपर पलट गया। इस घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना देवीपुरवा गांव स्थित गन्ना खरीद केंद्र से गोविंद शुगर मिल ऐरा जा रहे ट्रक की है। ट्रक गन्ने से भरा हुआ था और ओवरलोड होने के कारण सड़क किनारे खेल रहे चार बच्चों के ऊपर पलट गया। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर रहता और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे दबे बच्चों को निकाला। पुलिस ने तुरंत घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया।
हादसे में इन बच्चों की गई जान
इस हादसे में आयसा (7 वर्ष), रूहान (4 वर्ष) और मेहनूर (4 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, फरहीन (11 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करने और घायल होने वाले बच्चे आसपास के गांव के और रिश्तेदार हैं।
घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के वक्त बच्चे दुकान के पास खेल रहे थे। जैसे ही ट्रक पलटा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्लाने लगे और मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी।
लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को निकाला और अस्पताल भेजा। अस्पताल में बच्चों का उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर रहता और बचाव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications