Lakhimpur Kheri Result: जहां मंत्री टेनी के बेटे पर किसानों को कुचलने का लगा आरोप, वहां BJP जीती सारी 8 सीटें
Lakhimpur Kheri Result: जहां मंत्री टेनी के बेटे पर किसानों को कुचल कर मारने का लगा आरोप, वहां BJP जीती सारी 8 सीटें
Lakhimpur Kheri Result: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की 8 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत गई है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की 8 विधानसभा सीटों पलिया, निघासन, गोला गोरखनाथ, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता और मोहम्मदी पर बीजेपी की जीत ने सबको चौंका दिया है। इस जीत से सब इसलिए हैरान हो गए हैं क्योंकि लखीमपुर खीरी में तिकुनिया हिंसा के बाद माहौल बदल गया था। कहा जा रहा था कि यहां बीजेपी को झटका लग सकता है। लेकिन वोटर्स ने इतिहास रचते हुए 2017 की तरह ही 2022 में रिकॉर्ड बरकरार रखा। लखीमपुर खीरी हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। जिसके मुख्य आरोपी यूपी के गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ के बेटे आशीष मिश्रा हैं। इनपर किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप था।

जानें लखीमपुर खीरी की 8 सीटों का हाल?
1. निघासन विधानसभा सीट
लखीमपुर खीरी की निघासन विधानसभा सीट से भाजपा नेता शशांक वर्मा जीते हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट (के अनुसार शशांक वर्मा को 126488 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आर एस कुशवाहा है, जिन्हें 85479 वोट मिले हैं। कांग्रेस से अटल शुक्ला और बसपा से आरए उस्मानी चुनाव मैदान में थे।
2. गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट
-गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी अरविंद गिरी जीते हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद गिरी को 123946 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी हैंस जिन्हें 94759 वोट मिले हैं।
3. श्रीनगर विधानसभा सीट
श्रीनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच काटे की टक्कर थी। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी यहां से जीती हैं।
4. धौरहरा विधानसभा सीट
धौरहरा विधानसभा सीट से भी भाजपा उम्मीदवार विनोद शंकर और सपा के प्रत्याशी वरुण सिंह के बीच काटे की टक्कर थी। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के विनोद शंकर को 113498 इतने वोट मिले है और वह इस सीट से जीत गए हैं। सपा नेता वरुण सिंह को 88888 वोट मिले हैं।
5. लखीमपुर विधानसभा सीट
लखीमपुर विधानसभा सीट से भी बीजेपी प्रत्याशी योगेश वर्मा जीत गए हैं। बीजेपी के योगेश वर्मा ने सपा नेता उत्कर्ष वर्मा को हराया है।
6. कस्ता विधानसभा सीट
कस्ता विधानसभा सीट से भाजपा के सौरभ सिंह और सपा के सुनील कुमार लाला दोनों में बराबरी की टक्कर थी लेकिन बाजी बीजेपी प्रत्याशी के हाथ आई है।
7. मोहम्मदी विधानसभा सीट
मोहम्मदी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार लोकेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी दाउद अहमद को हरा दिया है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार लोकेंद्र प्रताप को 99377 वोट और सपा प्रत्याशी दाउद अहमद को 94506 वोट मिले हैं।
8. पलिया विधानसभा सीट
पलिया विधानसभा सीट से भाजपा के हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी जीत गए हैं। उन्हें 118864 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी प्रीतिंदर सिंह कक्कू को 80735 वोट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications