BJP विधायक रोमी साहनी ने मंच से किसानों को दी धमकी, कहा- 'इस तरह का विरोध हम नहीं झेलेंगे, हम जो चाहे...'

BJP विधायक रोमी साहनी ने मंच से किसानों को दी धमकी, कहा- 'इस तरह का विरोध हम नहीं झेलेंगे, हम जो चाहे...'

लखीमपुर खीरी, 08 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुआ बवाल का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इस बीच बीजेपी विधायक रोमी साहनी का किसानों को धमकाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बीजेपी विधायक मंच से किसानों को धमकाते हुए नजर आ रहे है। बीजेपी विधायक रोमी साहनी का यह वायरल वीडियो 26 सितंबर का बताया जा रहा है। हालांकि, oneindia hind स्वतंत्र रूप से इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकता है।

Lakhimpur Kheri: BJP MLA Romi Sawhney intimidate farmers from the stage

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 सितंबर को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी मंत्री बनने के बाद पहली बार संपूर्णानगर क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने गदनियां चौराहे और महंगापुर गुरुद्वारा के पास केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को काले झंडे दिखाए थे। इस दौरान कुछ स्थानों पर किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई थी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को काले झंडे दिखाने पर बीजेपी विधायक रोमी साहनी भड़क गए और उन्होंने किसान गोष्ठी के मंच से ही किसानों को धमकी दे डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो गया। आप भी सुनिए क्या कहा उन्होंने...


सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में बीजेपी विधायक रोमी साहनी कहते हुए सुने जा सकते है कि 'आप हमको काला झंडा दिखा रहे है, बहुत शर्म की बात है और इस चेतावनी के साथ कहना चाहता हूं इस मंच से आप वोट किसी को दे ना दे कोई मतलब नहीं। अपकी मर्जी है, जो अच्छा लगे उसको वोट दो। लेकिन आप इस तरह का विरोध करेंगे तो हम नहीं झेलेंगे। हम जो चाहे कर सकते है लेकिन फिर भी हमने सब्र बनाए रखा। हमने कोई विरोध नहीं किया। हम जो चाहे वो कर सकते है। बैनर फाड़े गए पोस्टर फाड़े गए यह बिल्कुल गलत है।

इस दौरान किसान गोष्ठी के मंच से बोलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि कुछ लोग किसानों को भड़का रहे हैं। किसानों के हित में लाए गए तीन कृषि कानूनों को काला कानून बताया जा रहा है, लेकिन तीन कृषि कानूनों में काला क्या है यह कोई भी नहीं बता पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+