लखीमपुर खीरी: हिस्ट्रीशीटर 'मिर्ची' ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, गोली लगने से चौकी इंचार्ज घायल

लखीमपुर खीरी, मई 25: खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से है। यहां पढ़ुआ गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश मिर्ची और उसके साथियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में पढ़ुआ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। इस बीच अंधेरे का लाभ उठाकर मिर्ची और उसके साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

Recommended Video

    लखीमपुर खीरी: हिस्ट्रीशीटर 'मिर्ची' ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, गोली लगने से चौकी इंचार्ज घायल
    lakhimpur kheri: attack on police team by history sheeter mirchi sub inspector injured

    प्राप्त समाचार के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पढ़ुआ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दो सिपाहियों और दो स्थानीय लोगों के साथ कुख्यात अपराधी मिर्ची और उसके साथियों को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कुख्यात बदमाश मिर्ची और उसके 2 साथी पठान पुरवा गांव के बाहर एक गन्ने के खेत के पास बने खंडहरनुमा मकान में छुपे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मिर्ची व उसके साथियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन जवाब में मिर्ची और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी।

    अचानक हुई इस फायरिंग में पढ़ुआ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार के हाथ में एक गोली का छर्रा लगा। साथ ही 2 ग्रामीणों को भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इस संबंध में सीओ प्रदीप वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दबिश देने गई थी। फायरिंग में चौकी इंचार्ज समेत तीन लोग घायल हुए हैं। आरोपी मिर्ची के ऊपर जिलों में लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है।

    कई संगीन मामलों में वांछित है मिर्ची
    बताया जाता है कि कुख्यात अपराधी मिर्ची इंडो नेपाल बॉर्डर के इलाके तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में काफी लंबे समय से अपराध में लिप्त है। उसके ऊपर गैंगस्टर समेत लूट, हत्या, बलात्कार समेत तमाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+