गर्भवती पत्नी को जुए में हार गया पति, इस चीज के लिए लगाया था दांव पर
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। जीता हुआ युवक अब महिला पर अपना हक जता रहा है। वहीं, पति ने भी फरमान सुना दिया कि महिला जीते हुए युवक के पास जाए। बता दें कि महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। बाद में मायके से बाइक मिलने के भरोसे पर पति ने उसे घर में रख तो लिया, मगर वादा पूरा ने होने पर उसे घर से निकाल दिया। अब महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, मामला लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का है। गांव निवासी एक युवती की शादी मोहम्मदी कोतवाली के गांव कंधरापुर के विपिन के साथ हुई थी। दहेज में बाइक न मिलने से पति नाराज था। इस इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। फिर पत्नी को विपिन ने जुए में जीते हुए व्यक्ति के साथ जाने को कहा। बरखेड़ा का यह व्यक्ति महिला को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। जिसका महिला ने विरोध किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट गई और अपने मायके पहुंची।
महिला ने पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का पिता लड़के वालों के यहां गया और बेटी को साथ रखने की बात की। ससुराल वाले महिला को रखने के लिए राजी हो गए। लेकिन मायकेवालों से बाइक की मांग की। मायकेवालों ने बाइक की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। ससुरालियों ने महिला को साथ रख लिया। लेकिन एक माह बाद भी मायकेवाले बाइक नहीं दे पाए। मंगलवार को पति ने मार पीट कर उसे घर से निकाल दिया। बता दें कि महिला इस समय गर्भवती है। उसने तहसील में आकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम स्वाती शुक्ला और सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर संजय त्यागी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications