मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने लखीमपुर हिंसा मामले में लगाई जमानत याचिका, कोर्ट ने खारिज की

लखीमपुर। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा, जो कि केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे हैं, की दूसरी जमानत याचिका यहां की जिला अदालत ने खारिज कर दी। इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) एसपी यादव ने बताया कि, उनके वकील अवधेश सिंह ने शुक्रवार को प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोना सिंह की अदालत में दूसरी जमानत याचिका दायर की थी। यादव के अनुसार, अपराध की गंभीरता के लिए जमानत अर्जी को खारिज करते हुए कोर्ट ने आदेश में कहा कि याचिका दायर करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं हैं।

Recommended Video

    Lakhimpur Violence: Ashish Mishra की दूसरी जमानत याचिका खारिज, Court ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    news

    आशीष पर हैं साजिश से हत्या के प्रयास के आरोप
    आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का मुख्य आरोपी है। आशीष समेत सभी आरोपी तभी से साजिश रच कर हत्या और हत्या का प्रयास लाइसेंसी असलहे के दुरुपयोग समेत तमाम धाराओं में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए थे। जिसके बाद आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की तरफ से कोर्ट में दूसरी जमानत अर्जी डाली गई थी। हालांकि, आशीष पर लगी नई धाराओं की वजह सेकोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। उस जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट ने विवेचक की रिपोर्ट के आधार पर माना कि मामला संज्ञेय अपराध का है, ऐसे में जमानत योग्य नहीं है। जिसके बाद जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

    Lakhimpur Kheri case

    आरोपियों पर इस तरह लगाई गईं नई धारा
    हिंसा मामले में जांच कर रही एसआईटी के इंस्पेक्टर ने बीते दिनों आशीष मिश्रा समेत सभी 13 आरोपियों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के साथ ही गैर-इरादतन हत्या की धाराओं को हटाकर सोची-समझी साजिश के तहत हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं को जोड़ा। ऐसा इंस्पेक्टर ने कोर्ट के आदेश पर किया। उक्त जांच अधिकारी की अर्जी पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत सभी 13 आरोपियों की रिमांड इन-नई धाराओं में बनाई। जिससे बचने के लिए आशीष की ओर से अर्जी दाखिल की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+