सेक्स रैकेट में पकड़े गए युवती और युवक निकले कोरोना पॉजिटव, संपर्क में आए पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो दिन पहले पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला और एक पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सेक्स रैकेट को पकड़ने वाली पुलिस टीम और महिला-पुरुष के संपर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

Coronavirus positive found illegal racket accused girl and boy in lakhimpur kheri

मामला लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली का है, जहां 2 दिन पहले पुलिस ने गंगोत्री नगर इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से 5 महिलाएं और 5 पुरुषों को हिरासत में लेकर अस्थाई जेल भेज दिया था। दरअसल, कोरोना के चलते जेल में आने वाले अभियुक्तों को स्थाई जेल में भेजने से पहले अस्थाई जेल में रखा जाता है, जहां उनका कोरोना टेस्ट किया जाता है।

कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्थाई जेल में भेजा जाता है। इसी प्रक्रिया में सभी 10 युवक व युवतियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें एक लड़की और एक लड़के को कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस टीम समेत महिला-पुरुष के संपर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

लखीमपुर खीरी जिले के एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। पॉजिटिव आए लड़की और लड़के को कोविड-19 केयर सेंटर भेज दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को 24 घंटे में 7042 नए मरीजों का पता चला है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश के 66,317 मरीजों में यह वायरस एक्टिव है। 2,21,506 लोग ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिकवरी रेट 75.85 प्रतिशत है। गुरुवार को प्रदेश में 1,49,311 सैंपल्स की जांच की गई। उन्होंने प्राइवेट लैब्स की कोरोना टेस्टिंग फीस 1600 रुपए किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी इससे ज्यादा कीमत वसूलता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+