शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी के साथ खेत में गुजारे दो घंटे, फिर काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुातबिक, रविवार रात एक विवाहिता ने धोखे से प्रेमी को घर के पास मिलने के लिए बुलाया। महिला अपने प्रेमी को गन्ने के खेत में ले गई, जहां धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।

woman chopped off boyfriends private part

क्या है पूरा मामला

मामला कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र का है। 20 साल के एक युवक का पड़ोस की युवती से तीन साल से अफेयर चल रहा था। इसी बीच दो साल पहले युवती का विवाह दूसरे युवक से हो गया। हालांकि, शादी के बाद भी दोनों के बीच प्रेम संबंध खत्म नहीं हुए। दोनों के बीच मुलाकात होती रही। रविवार की रात करीब 8 बजे युवती ने प्रेमी को फोन कर अपने घर के बगल में बुलाया। वह प्रेमी को एक गन्ने के खेत में लेकर गई। दो घंटे साथ बिताने के बाद विवाहिता ने धारदार हथियार से प्रेमी का गुप्तांग काट दिया।

खून से लथपथ घर पहुंचा युवक

खून से लथपथ युवक रात करीब 12 बजे किसी तरह घर पहुंचा। युवक ने परिजनों को पूरी बात बताई और बेहोश हो गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+