कुशीनगरः मां की मौत के बाद काम ढूंढ रही नाबालिग बच्ची को गन्ने के खेत में काम देने के बहाने दो युवकों ने किया गैंगरेप

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गैंगरेप की वारदात सामने आई है, जहां दो युवकों ने एक 15 साल की लड़की से गैंगरेप किया। दोनों आरोपितों ने पीड़िता को गन्ने की छिलाई कराने के काम के बहाने उसे खेत में बुलाया। फिर बच्ची के साथ खेत में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।फिलहाल विशुनपुरा थाने की पुलिस ने एक दरिंदे को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुक़दमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया। बाकी एक अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस जुट गई है।

uttar pradesh kushinagar two man did gangrape of minor girl

गरीब व असहाय परिवार से ताल्लूक रखने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को गन्ना छिलने के लिए गांव के ही 2 युवक बुलाकर ले गए थे। गांव के ही मोहन उर्फ़ सफायत व बाबुजान उर्फ़ सकुर दोनों दरिंदे धोखे से नाबालिक को बुलाकर गांव के पश्चिम गौशाला के पास गन्ने के खेत में ले गए। इसके बाद दोनों दरिंदो ने बारी-बारी रेप कर वहां से फरार हो गए। रोती बिलखती नाबालिग लड़की घर पहुंची और घर के बगल की रहने वाली दादी से आपबीती सुनाई। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

पीड़िता की माँ की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई है और रोजी रोटी के चक्कर में नाबालिग पीड़िता के पिता बाहर हैं। बताया जा रहा है कि घर पर नाबालिग पीड़िता और उसका छोटा भाई ही रहता है। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की दीदी अपने ससुराल से आकर इसकी लिखित सूचना विशुनपुरा थाने की पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बबुजान उर्फ़ सकुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे आरोपी की काफी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ेंः कुपवाड़ा में शहीद हुए कुशीनगर के चंद्रभान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+