Kushinagar News: एक साथ इतने कोबरा देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखें Video
Kushinagar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान के गांव गागरानी में उस समय दहशत फैल गई जब एक ही घर में 120 कोबरा सांप मिले।
जानकारी के मुताबिक, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव गागरानी में फुलबदन निषाद के घर मिट्टी की खुदाई के समय एक के बाद एक करके 120 से अधिक छोटे बड़े कोबरा सांप मिले। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। पूरे गांव में इसकी चर्चा होने लगी। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना सपेरे को दी गई।अभी भी रेस्क्यू किया जा रहा है।

एक साथ इतने सांप निकलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। आस पास के गांव से भी लोग इसे देखने आ रहे हैं।सपेरे ने आम लोगों को इन सांपो को दिखाया। इसके साथ ही इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उसने बताया कि यह बेहद जहरीला सांप है। इसके साथ जरा सा भी लापरवाही ना करें। इसका विष इतना घातक होता है कि पल भर में आदमी की मौत हो जाती है। अगर किसी आदमी को यह काट ले तो उसे तुरंत हॉस्पिटल जाना चाहिए।
बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटना बढ़ गई है। इन दिनों आए दिन कही न कही सांप देखने को मिल रहा है। सर्प दंश से मरने वालो की संख्या भी इस समय बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications