Kushinagar News: दिवाली की रात पटाखा बना मौत की वजह, घायल युवक हारा जिंदगी की जंग, ऐसे हुई हत्या
Kushinagar News In Hindi Uttar Pradesh: दिवाली की रात राहुल के लिए काल बनकर आएगी उसे भी नहीं पता था। परिवार के ही लोगों से पटाखा फोड़ने के लिए मना करना उसे इतना भरी पड़ जाएगा उसने कल्पना भी नहीं की होगी। पटीदार उसकी जान के प्यासे हो जाएंगे शायद यह भी उसके मन में नहीं आया होगा। राहुल अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी मौत हो चुकी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे परिजनों अपना सब कुछ खो बैठे हैं। मामला कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र के परसौना बुजुर्ग गांव के ओझा टोला का है।
पटाखा बना मौत की वजह
परसौना गांव दिवाली की जश्न में डूबा हुआ था। चारों तरफ आतिशबाजी हो रही थी। ओझा टोले पर रहने वाले 31 साल के राहुल ने कुछ कारणों से अपने पटीदार को पटाखा फोड़ने से मना किया। मना करते ही पटीदार आग बबूला हो गए और राहुल पर हमला बोल बोल दिया। पिटाई के ही दौरान किसी ने उसके सिर पर रॉड से वार किया इसके बाद से राहुल नीचे गिर गया। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। परिजन राहुल को लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हारा जिंदगी की जंग
राहुल का गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज में इलाज चलने लगा। कुछ दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ते हुए सोमवार को उसने अंतिम सांस ली।
परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए किया मना
परिजन जब अपने गांव पहुंचे तो पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार करने को कहा और रास्ते में लेट गए।
Kushinagar News: एक साथ इतने कोबरा देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखें Video
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
इस दौरान पुलिस को परिजनों को समझाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
कसया थाना प्रभारी गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी और धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications