मॉर्निंग वॉक पर पुलिस का पहरा, जानिए क्यों चलाया जा रहा 'सवेरा योजना अभियान'?

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए खास पहल की है। यहां एक खास अभियान चलाया जा रहा है जो बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए हैं। आइए जानते है क्या है यह अभियान और इससे लोगों को क्या राहत मिल रही है?

जनपद में मार्निंग वाक पर निकलने वाली बालिकाओं,महिलाओं, लोगों की सुरक्षा के लिए कुशीनगर पुलिस सवेरा योजना चला रही है। इस अभियान के तहत सुबह 5.00 से 7:00 तक सभी पीआरवी-112 द्वारा मॉर्निंग वॉक स्थल पर पहुंचकर मॉर्निंग वॉक कर रही बालिकाएँ महिलाएँ व आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

kushinagar

Kushinagar News: कमरे में सो रही थी किशोरी, देर रात बदमाशों ने की यह शर्मनाक हरकत, जांच में जुटी पुलिस
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कुशीनगर पुलिस लगातार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम कर रही है। इसी क्रम में सवेरा योजना अभियान चलाया जा रहा है। ताकि सुबह घर से निकलने वाले लोगों को सुरक्षा दी जा सकी। इस योजना से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

पडरौना के रहने वाले धीरेन्द्र कुमार बताते हैं कि मै सुबह टहलने निकलता हूं। कुशीनगर पुलिस सुबह ही टहलने वाले लोगों से मिल रही है। उन्हें सुरक्षा का एहसान दिला रही है। यह एक अच्छी पहल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+