Kushinagar News: कमरे में सो रही थी किशोरी, देर रात बदमाशों ने की यह शर्मनाक हरकत, जांच में जुटी पुलिस
Kushinagar News: कुशीनगर जिले के नौरंगिया के नौका टोला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में घुसे बदमाशों ने किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, जयनारायण सिंह के परिवार के सदस्य तीन दिन पूर्व छठ पर रामकोला के बलुआर स्थित रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनके अलावा उनकी 15 वर्षीय पुत्री प्रिया थी। रात नौ बजे भोजन कर जयनारायण बरामदे साे गए, जबकि बेटी प्रिया घर में सोने चली गई।

रात एक बजे के करीब बेटी की चीख पुकार सुन पिता जग गए। बेटी के कमरे में पहुंचे तो हैरान रह गए। उसका सिर धड़ से अलग था। बदमाश भाग रहे थे। पिता से उन्हें दौड़ाया तो उन्हें भी घायल कर दिया।
पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह नेे मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ उमेश चंद्र भट्ट पहुंचे।
पुलिस की मदद से जयनारायण को सीएचसी नेबुआ फिर जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सुबह किशोर के भाई अमित ने सगे चाचा केश्वर सिंह व गांव के ही मदन सिंह व किशोर कुशवाहा पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए तीन टीमें लगाईं गईं हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications