कुशीनगर में डबल मर्डर से सनसनी, एक का सिर धड़ से किया अलग

Kushinagar news, कुशीनगर। कुशीनगर में अलग-अलग जगहों पर दो लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

two dead body found in kushinagar

एक महीने बाद होनी थी युवक की शादी

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय सुनील की लाश मिली। सुनील के सिर पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके तीन घंटे बाद तक वहां पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना है कि सुनील की हत्या की गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। बता दें, सुनील की अलगे महीने 25 अप्रैल को शादी होनी थी। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

two dead body found in kushinagar

धड़ से अलग किया सिर

दूसरी ओर खड्डा थानाक्षेत्र में मठिया गांव के पास गंडक नहर के किनारे चतुर छपरा मार्ग पर राजकुमार मद्धेशिया का सिर कटी हुई लाश मिली। हत्यारों ने राजकुमार के सिर को कहीं और फेंक दिया। मृतक खड्डा के बंधू छपरा का निवासी था। सीओ नितेश प्रताप सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+