Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले गुरुवार भोर में हुई पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारो आरोपी पंखिया गैंग के हैं जो कई जिलों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि रामकोला पुलिस को सूचना मिली कि माघी मठिया नहर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ बदमाश रामकोला से पडरौना आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी। इसी दौरान आई स्कार्पियो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति तेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो स्कार्पियो रोक उसमें सवार चार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लग लगी।

घायलों की पहचान बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया पैगंबर के रहने वाले मुकद्दर अली, जाफर अली व जाहिद अली के रूप में हुई। चौथे बदमाश कासगंज के मुनता नगला के रहने वाले समीदुल अली को भागते समय पुलिस ने पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications