कुशीनगर: दोस्त के बेटे का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार
कुशीनगर। कुशीनगर के कुबरेस्थान थाना क्षेत्र में 14 जून को 18 वर्षीय युवक को क्रिकेट खेलने के बहाने तीन लोगों ने बोलेरो से अपहरण कर लिया और कुछ समय बाद 10 लाख रुपए फिरौती की मांग करने लगे। अपहरण की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने मामले में अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता का दोस्त ही निकला अपहरण का मास्टरमाइंड
पुलिस ने बताया कि अपहृत युवक के पिता का दोस्त ही इस अपहरण का मास्टरमाइंड है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि अपहृत युवक के पिता कुछ ही दिन बाद विदेश जाने वाले थे, इसलिए उनके पास काफी अधिक पैसा था। इसी को देखते हुए युवक के पिता के दोस्त ने ही घटना की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया गया।
मास्टरमाइंड फरार, पुलिस कर रही तलाश
फिलहाल अपहरण की घटना का मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications