Kushinagar News: भीषण आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र स्थित मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी है।

Kushinagar News: कुशीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी है। आग पर देर से काबू पाया गया। लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मठियां गांव के एक घर में लगी आग में चार बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। ये सभी एक ही परिवार के हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। अग्निशमन विभाग का दस्ता सूचना देने के दो घंटे विलंब से पहुंचा। इस वजह से ग्रामीणों में नाराजगी रही। पूरे गांव में शोक की लहर है। मरने वालों चार बच्चे, उनकी मां की मौत घर पर ही हो गयी थी। जबकि दादी- बाबा की मौत अस्पताल में हुई है।
यह सब कैसे हुआ इसके बारे में अभी किसी को कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है ।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications