कुशीनगर: SDM को आधी रात महिला मित्र से करनी पड़ी शादी, जानिए क्या है वजह

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार की रात एसडीएम ने अपनी महिला मित्र से अचानक शादी कर ली। ये शादी पडरौना नगर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की बाकायदा शादी कराई गई। शादी में गवाह के रूप में पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव और हाटा के एसडीएम प्रमोद तिवारी बने।

कई बार कराया अबॉर्शन

कई बार कराया अबॉर्शन

मीडिया खबरों के मुताबिक, खड्डा तहसील में एसडीएम रहे दिनेश कुमार की पूर्व महिला मित्र ने उनपर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर एसडीएम चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे।

शादी के लिए हुए राजी

शादी के लिए हुए राजी

खबर के अनुसार, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एडीएम ऑफिस में यह फिल्मी ड्रामा दिन भर चलता रहा। इस मामले में खुद को बुरी तरह से घिरता देख एसडीएम शादी के लिए राजी हुए, जिसके बाद देर रात पडरौना नगर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की बाकायदा शादी कराई गई। शादी में गवाह के रूप में पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव और हाटा के एसडीएम प्रमोद तिवारी बने।

महिला ने लगाया था गंभीर आरोप

महिला ने लगाया था गंभीर आरोप

बता दें कि पूर्व में खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार पर महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। कुछ दिन पूर्व दिनेश कुमार का हापुड़ जिले में स्थानांतरण (ट्रांसफर) हुआ था जिसके बाद वो जॉइन करने हापुड़ चले गये थे। शुक्रवार को जब वो अपना सामान लेने आए तो साथ में रह रही महिला ने उनपर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन एसडीएम साहब मुकर गये तो महिला ने उनकी शिकायत करने का मन बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+