यूपी चुनाव : RPN Singh ने कुशीनगर में डाला वोट, सातों सीटों पर BJP की जीत का किया दावा

कुशीनगर, 03 मार्च: यूपी विधानसभा चुनाव में आज छठे चरण के तहत 57 सीटों पर कड़ी सुरक्षा और कोविड गाइडलाइन के साथ मतदान जारी है। चुनाव आयोग की तरफ से तय कार्यक्रम के मुताबिक, 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में अभी तक पांच चरण का मतदान हो चुका है। आज छठे चरण के तहत पूर्वांचल के 10 जिलों की विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच कुशीनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने वोट डाला। आरपीएन सिंह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। आरपीएन सिंह ने कुशीनगर की सातों विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में भाजपा वैसा ही प्रदर्शन करने जा रही है, जैसे 2017 में किया था।

Recommended Video

    UP Elections Phase 6 Voting: RPN Singh ने Kushinagar में डाला वोट, किया ये दावा | वनइंडिया हिंदी
    RPN Singh casts his vote in the sixth phase of Uttar Pradesh Assembly elections

    676 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

    बता दें, छठे चरण के चुनाव में 57 विधानसभा सीटों पर कुल 676 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान करने से पहले गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा की। सीएम योगी ने कहा, 'चुनाव के निर्णायक मोड़ पर हैं। 5 वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास के कई काम हुए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के हर जनपद में एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को हासिल किया है। आपका एक वोट राज्य को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में साबित होगा।'

    मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए, मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+