गांव के ही तीन साथियों ने युवक के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म,इतने पर ही नहीं रुके दरिंदे,वायरल किया वीडियो

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर के साथ हैदराबाद में गांव के ही तीन युवकों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और उसके प्राईवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया।

Kushinagar News: कुशीनगर जिले के विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर के साथ हैदराबाद में गांव के ही तीन युवकों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और उसके प्राईवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। लड़के की मां ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

kushinagar

कुशीनगर के एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़के के मां की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

किशोर की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही दो युवकों के साथ किशोर हैदराबाद गया था। वहां कंक्रीट प्लांट में हेल्पर का काम करता था। एक कमरे में ही तीनों रहते थे। दीपावली के दिन दोनों युवक कुछ अन्य युवकों के साथ पहुंचे और उसके साथ कुकर्म किया। आरोपियों ने उसके प्राईवेट पार्ट पर पटाखा फोड दिया। जिससे वह झुलस गया।

कुशीनगर के एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़के के मां की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+